आदर्श बने विश्व हिंदू सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष

जौनपुर। विश्व हिंदू सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र के द्विवेदी ने नगर के सरस्वती इंटर कालेज में रविवार को एक समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने आदर्श तिवारी को विश्व हिंदू सेवा संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। उन्होंने आशा किया कि नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदर्श तिवारी संगठन को और ऊंचाई पर ले जाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि वह जल्द से जल्द प्रदेश की कार्यकारिणी गठित कर संगठन के माध्यम से समाज में दबे-कुचलों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता सुभाष चंद्र शुक्ला, संतोष मिश्र, इशांत मिश्र रहे। इस मौके पर सतीश चंद्र मौर्य, किशन गुप्ता, आशीष पांडेय, नवीन तिवारी, वीसी तिवारी, विवेक सिंह, शुभम श्रीवास्तव, हर्ष साहू, नवीन प्रजापति, सौरभ चौधरी आदि मौजूद रहे। आभार विपिन तिवारी ने व्यक्त किया।

Related

news 7490540233901016766

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item