व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल चयनित किये गये

जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में सुतहट्टी बाजार स्थित कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष श्री टंडन ने कहा कि व्यापार मण्डल अपने नगर अध्यक्ष स्वर्गीय राजनाथ गुप्ता जी के रूप में एक जुझारू नेता खो चुका है। हम सभी व्यापारी उनके प्रति पुनः अपनी सच्ची श्रद्धांजलि एवं संवेदना व्यक्त करते हैं। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई किसी भी रूप में संभव नहीं है, किंतु व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए नए नगर अध्यक्ष का चयन आवश्यक हो जाता है। कोर कमेटी के विचार-विमर्श में वर्तमान नगर महामंत्री राधेरमण जायसवाल के नाम पर सहर्ष सभी की सहमति बनी। अनाज व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय केडिया ने राधेरमण जायसवाल की सक्रियता एवं जुझारूपन की तारीफ किया। प्रदेश उपाध्यक्ष महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल ने देश में आई कोविड 19 जैसी आपदा के दौरान व्यापारियों की दुकानों के सुचारू रूप से संचालन एवं समस्याओं के निदान के लिए राधेरमण के प्रयासों की सराहना किया। प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी एवं प्रदेश युवा उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने भी व्यापार मंडल की नीतियों एवं संगठन के सिद्धांतों की चर्चा करते हुए श्री जायसवाल के चयन पर बल दिया। संरक्षक अशोक बैंकर व नगर उपाध्यक्ष महेंद्र सोनकर ने सहमति जताई और जिलाध्यक्ष से नाम घोषित करने का आह्वान किया। सभी की सहमति एवं समर्थन को देखते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने नगर अध्यक्ष पद के लिए राधेरमण जायसवाल के नाम की घोषणा की एवं सभी व्यापारियों ने माल्यार्पण कर कर तल ध्वनि से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री एवं युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, प्रदेश युवा मंत्री संजीव यादव, जिला युवा महामंत्री राकेश जायसवाल, जिला युवा कोषाध्यक्ष संजय ज़ाडवानी ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन के विस्तार एवं संघर्ष को धार देने का संकल्प व्यक्त किया। अंत में नव चयनित नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने अपने स्वीकृत उद्बोधन में अपना संपूर्ण योगदान देने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि मैं जौनपुर के व्यापारियों को संगठित करते हुए, नगर व्यापार मंडल की अपेक्षाओं पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। बैठक का संचालन हरदिल अजीज, कर्मठ जिला महामंत्री रवि मिंगलानी ने किया।

Related

news 505205391131719875

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item