महिलाओ ने जलाई चायनीज उत्पाद की होली

जौनपुर । करणी सेना महिला शक्ति ने आज नगर अम्बेडकर तिराहे पर चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए होली उत्पाद की होलिका जलाई । इस दरम्यान महिलाओ ने चीन के राष्ट्रपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
लद्दाख सीमा पर चीनी सेना के कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों को करणी सेना महिला शक्ति की सदस्यो ने श्रद्धांजलि अर्पित की ।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में शहीद हुए  भारतीय सैनिकों की शहादत से आज पूरा देश मर्माहत है हम लोग देश के प्रधानमंत्री से मांग करते है कि चीन को करारा जवाब देकर उन्हें सबक सिखाने का काम करे , आज से हमारा संगठन कसम खाता है कि हम लोग चाइना सामानों का प्रयोग नही करेंगे , न ही अपने किसी नाते रिश्तेदारों को करने देंगे ।
 इस मौके पर  राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनम सिंह, प्रदेश महा मंत्री दर्पण सिंह जी, मंडल अध्यक्ष वाराणसी जिलाध्यक्ष जौनपुर उर्वशी सिंह, सन्नो सिंह जिला संगठन महा मंत्री, अंजना सिंह जिला उपाध्यक्ष, अनामिका गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, संगीता जी जिला महा मंत्री, नीलम मिश्रा जिला महा मंत्री, जिलाध्यक्ष ऋषि सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे ।

Related

news 1537857608147270820

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item