कैंप लगाकर 170 लोगो का लिया गया नमूना

जौनपुर।  कोरोना के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए अधिक से अधिक जांच का आदेश दिया गया है। शनिवार को बदलापुर व बरसठी में कैंप लगाकर 170 का नमूना लिया गया। चिकित्सकों ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने और सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार आदि लक्षण दिखने पर तुरंत परीक्षण कराने की सलाह दी। बदलापुर नगर के हनुमान मंदिर के पास डाक्टरों की टीम शिविर लगाकर 70 लोगों का नमूना लिया। अधीक्षक डा. एसके दुबे ने बताया कि 35 व्यवसाइयों का बाजार में तथा सीएचसी में 35 लोगों का नमूना लिया गया। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी पर मुंबई व अन्य प्रदेशों से आए प्रवासियों के साथ ग्रामीणों और दुकानदार का सैंपल लिया। अधीक्षक डा. अजय सिंह ने बताया कि सौ लोगों का सैंपल लिया गया। डा. सूर्यभान सिंह पटेल, सुरजीत, डा. सर्वेश कुमार, डा. अभय सिंह, फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह, आनंद कुमार सहित सीएचसी के समस्त स्टाफ मौजूद थे।

Related

news 7707230143917245679

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item