लाखो रूपये का चावल लदा ट्रक लापता

 जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के  तिघरा बाजार स्थित फर्म विध्यवासिनी ट्रेडर्स द्वारा महाराष्ट्र भेजा गया सवा पांच लाख रुपये मूल्य से अधिक का चावल सातवें दिन भी गंतव्य तक नहीं पहुंच सका है। फर्म मालिक ने थाने में तहरीर देकर ट्रांसपोर्टर पर माल गायब करने का  आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 तिघरा गांव निवासी मंगला प्रसाद अनाज के अढ़तिया हैं। उन्होंने अपनी फर्म से गत पांच जुलाई को जिले के एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से मंगवाए गए ट्रक पर 260 क्विंटल चावल लदवाकर मां भवानी चावल उद्योग आम गांव जिला गोदिया (महाराष्ट्र) के लिए भेजा था। आमतौर पर तीन दिन के भीतर ट्रक को चावल लेकर गंतव्य तक पहुंच जाना चाहिए था। शनिवार तक ट्रक गंतव्य तक नहीं पहुंचा। मंगला प्रसाद का आरोप है कि इसकी शिकायत उन्होंने ट्रांसपोर्टर से की तो उसने अपना ट्रक होने से इन्कार कर दिया। कहा कि आपने सिर्फ ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर ही दिया है। उसका इंजन व चेचिस नंबर बताइए तो पता लगाया जाए कि ट्रक कहां का है। उसका जवाब सुनते ही मंगला प्रसाद सकते में आ गए। उन्होंने ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक पर 5.29 लाख रुपये के चावल का गबन किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।


Related

news 973696691159084514

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item