ऋषभ यादव 98.6 फीसद अंक हासिल कर बना जनपद का टाॅपर

जौनपुर। सीबीएसई बोर्ड का बहुप्रतीक्षित हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम आखिरकार बुधवार की दोपहर एक बजे जारी कर दिया गया। शिवव्रत सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी अर्गूपुर कलान के मेधावी ऋषभ यादव 98.6 फीसद अंक हासिल कर जनपद का टाॅपर रहा, जबकि रिजवी लर्नर्स एकेडमी की रिमझिम प्रकाश ने 97.6 फीसद अंक पाकर दूसरे स्थान पर रही। जिले के 66 विद्यालयों के 5852 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा सात केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वेबसाइट कुछ देर तक प्रभावित भी रही जिससे छात्र अपना परिणाम तुरंत नहीं देख सके।


Related

news 9221754020420702666

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item