चोरो ने सेंध लगाकर पार किया डेढ़ लाख का माल

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के  सौरइया गांव में शनिवार की रात सेंध लगाकर चोर एक घर से नौ हजार रुपये और करीब 1.40 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण समेट ले गए। मौका मुआयना के बाद तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किए बिना पुलिस छानबीन में जुटी है। गांव निवासी विवेकानंद उपाध्याय और उनके स्वजन शनिवार की रात बरामदे में सो गए। रात में हुई हल्की बूंदाबादी का फायदा उठाकर चोर पिछवाड़े की दीवार में सेंध लगाकर घर में घुस गए। कमरे में रखा ब्रीफकेस उठा ले गए। रविवार की सुबह जागने पर स्वजन किसी कार्य से कमरे में गए तब चोरी का पता चला। खबर फैलते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। छानबीन के दौरान घर से करीब दो सौ मीटर दूर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास ब्रीफकेस टूटा पड़ा मिला। गृहस्वामी के अनुसार ब्रीफकेस में रखे नौ हजार रुपये व सोने का झुमका, लॉकेट, अंगूठी, मांगटीका और चांदी का छागल चोर उठा ले गए। आभूषणों की कीमत करीब 1.40 लाख रुपये थी।


Related

news 5128660585578854432

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item