ग्रामीणों ने स्वयं सफाई का काम किया शुरू
https://www.shirazehind.com/2020/07/blog-post_267.html
जौनपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में समुचित सफाई व्यवस्था न होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे हो रही समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने स्वयं सफाई का काम शुरू कर दिया है।
मछलीशहर तहसील के ग्रामसभा जमालपुर में रविवार को ग्रामीणों ने श्रमदान कर रास्तों पर उगी घास व मिट्टी की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में साफ- सफाई के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। गांव का सफाई कर्मी कौन है आज तक कोई नाम भी नहीं जानता, काम करने की तो बात ही छोड़िए। बीस वर्ष पूर्व मार्ग पर लगे खड़जे पर बारिश के समय घास, मिट्टी जमने व ईंट बैठने के कारण बाइक सवार फिसल कर गिर रहे थे। कभी कोई बड़ा हादसा न हो जाए इसे देखते हुए श्रमदान करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या ग्राम प्रधान के समक्ष रखी गई थी। प्रधान ने आश्वासन दिया लेकिन मरम्मत का कार्य नहीं कराया। श्रमदान करने वालों में गोपेश बिद, राधेश्याम बिद, किशन सरोज, गोविन्दा, सुरेश, केवला शंकर बिद, सूरज आदि रहे।