सामुदायिक शौचालय बनाए जाने को लेकर माहौल तनावपूर्ण
https://www.shirazehind.com/2020/07/blog-post_123.html
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरैयाकाजी गांव में अनुसूचित जाति के कब्रिस्तान में सामुदायिक शौचालय बनाए जाने को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रधान के खिलाफ बस्ती के लोगों में भारी आक्रोश है। अनुसूचित जाति के लोगों का कहना है कि पुश्तैनी कब्रिस्तान में ग्राम प्रधान द्वारा साजिश के तहत सामुदायिक शौचालय निर्माण की तैयारी की जा रही है। लोगों ने इसकी शिकायत जिला व तहसील प्रशासन से किया। गांव का माहौल तनावपूर्ण देख बुधवार को कुछ राजस्व कर्मी पुलिस के साथ पहुंचे पैमाइश किया। राजस्व कर्मियों का कहना है कि भूमिविन परती की है, जबकि अनुसूचित जाति के लोग इसे मानने को तैयार नहीं हैं। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए राजस्व अधिकारियों समेत पुलिस की भी इस पर नजर है।