जमीनी विवाद में मारपीट , फायरिंग , आठ घायल

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के  बढ़ौली अहिरान गांव में रविवार को आबादी की जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान असलहे से फायरिग भी की गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए। इनमें से चार को गोली के छर्रे लगे हैं। उक्त गांव के राजधारी सरोज आबादी की जमीन पर मड़हा रख रहे थे। गांव की प्रधान के पति पहुंचकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन होने का हवाला देते हुए रोकने लगे। इसी को लेकर कहासुनी होने लगी। दोनों परिवार के लोग एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे, गड़ासी व सरिया लेकर टूट पड़े। दोनों पक्षों के चार-चार लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष की तहरीर के अनुसार कट्टे से की गई फायरिग में गोली के छर्रे राजधारी सरोज व उनके दो पुत्रों रतन कुमार व सोनू और परिवार के लवकुश के पेट में लगे हैं। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि वे लोग कट्टे से फायर करते हुए गोलबंद होकर आए और गड़ासी व सरिया से हमला किया। दूसरे पक्ष के प्रधान पति तिलकधारी सरोज, उनके भाई पंधारी सरोज, भतीजों सुरेश सरोज व देवेंद्र सरोज बुरी तरह से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजकर भर्ती कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Related

news 3879887231326581535

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item