छह सपा कार्यकर्ताओ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जौनपुर।  कानपुर में कुख्यात अपराधी विकास दुबे गिरोह की फायरिग में डिप्टी एसपी समेत 8 पुलिस कर्मियों के वीरगति प्राप्त होने की घटना को लेकर आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने का प्रयास किया। इस मामले में थाना पुलिस ने छह सपाईयों  के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 दोपहर सपा नेता आशीष यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता बदलापुर  में इंदिरा चौक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने जा रहे थे। पता चलते ही हरकत में आए थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया मय फोर्स मौके पर पहुंचे और आग लगाने से पहले ही पुतला छीन लिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ता और पुलिसकर्मियों में गुत्थम-गुत्थी हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रदर्शनकारी मास्क नहीं पहने थे। निषेधाज्ञा का भी उल्लंघन किया है। इसे गंभीरता से लेते हुए आशीष यादव, नीलेश, जीतेंद्र मौर्य, संदीप पाल, शुभम व रिकू समेत अन्य के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related

news 7828244281429853293

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item