नहाते समय गोमती नदी में डूब गया वृद्ध

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मई पसेवां घाट पर बुधवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने आया वृद्ध नहाते समय गोमती नदी में डूब गया। आसपास के लोगों ने नदी में उतरकर उसकी तलाश की, मगर घंटों मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिली। देर शाम तक तलाश जारी थी। पसेवां निवासी पोल्हावन राम (70) का मंगलवार की देर रात निधन हो गया था। शव का अंतिम संस्कार पसेवां मई घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग नदी में नहाने लगे। इस दौरान पैर फिसलने से मृतक पोल्हावन राम के चचेरे भाई रामसूरत राम (65) गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर साथ आए अन्य लोगों की नजर पड़ी तो बचाने के लिए नदी में कूदे। मल्लाहों और गोताखोरों की मदद से भी तलाश की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। केराकत कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

Related

news 891201550603709411

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item