पूर्वांचल विश्वविद्यालय में फिर शुरू हुआ आंदोलन

जौनपुर।  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने गुरुवार को छह बिदु के समझौते पर विश्वविद्यालय प्रशासन के लोगों पर अमल न करने का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक कार्य को गुरुवार से ठप कर दिया। कहा जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो कर्मचारी आंदोलन को बाध्य होंगे। कर्मचारी संघ अध्यक्ष रामजी सिंह ने कहा कि पांच माह पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने छह बिदु के मांगपत्र पर सहमति जताई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा एक भी मांग पर कोई अमल नहीं किया गया। सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा। कुछ दिन पहले कुलपति प्रो.राजाराम यादव ने कर्मचारी संघ की मांग को मानने से इनकार कर दिया। इससे कर्मचारी नाराज चल रहे थे और कुलपति का दफ्तर में बैठना कम हो रहा था। कर्मचारी संघ के महामंत्री डा.स्वतंत्र कुमार का कहना है कि सभी काम हो रहे हैं सिर्फ कर्मचारियों के हित का कोई भी काम नहीं हो रहा है। इसलिए प्रशासनिक भवन का कामकाज भी नहीं होने दिया जाएगा। उपाध्यक्ष रामजस मिश्र का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को सभी तरह के कामों को करने के लिए समय और संबंधित लोगों की उपलब्धता है लेकिन कर्मचारी हित का काम करने के लिए वह दूसरे पर निर्णय छोड़ रहे हैं। इससे उनकी मानसिकता साफ पता चलती है। प्रशासनिक भवन का कामकाज ठप होने से कर्मचारियों ने बाहर घूम टहल कर समय व्यतीत किया। संघ ने कहा कि मांग पर जल्द अमल नहीं किया गया तो कर्मचारी जल्द प्रदर्शन शुरू कर देंगे।




Related

Samaj 2585628167273988467

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item