पीड़ित परिवार को विधायक ने सौपा आर्थिक सहायता का चेक

जौनपुर।  प्राकृतिक आपदा में मृतकों के आश्रितों को 72 घंटे के अंदर सहायता राशि प्रदान की गई। गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये का चेक दिया। उन्होंने अपनी तरफ से पांच-पांच हजार रुपये अलग से सहायता राशि प्रदान की।
जफराबाद  क्षेत्र के अहमदपुर गांव तथा खोजनपुर गांव में बीते सोमवार को बारिश में कच्चा घर गिर जाने से दो वृद्ध महिलाओं की मलबे में दबकर मौत हो गई थी। दोनों पीड़ित परिवार को क्षेत्र के विधायक तथा उपजिलाधिकारी ने घटना के 72 घंटे के भीतर ही चार-चार लाख का सहयोग राशि प्रदान कर दिया। अहमदपुर गांव के चौहान बस्ती में कच्चा घर गिरने की वजह से 70 वर्षीय वृद्ध महिला मोहरा देवी की मौत हो गई थी। खोजनपुर गांव में धनावती देवी की कच्चा घर के मलबे में दबने से मौत हो गई थी। विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह तथा उप जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने दोनों पीड़ित परिवारों के गांव पहुंचकर परिवार वालों को शोक संवेदना व्यक्त करते हुए चार लाख का सहयोग राशि का चेक प्रदान किया। इस दौरान विधायक ने मौजूद उप जिलाधिकारी तथा लेखपाल से उक्त परिवार को प्रधानमंत्री आवास तथा वृद्धा पेंशन देने के लिए आदेशित किया। विधायक ने गरीब परिवार को अपने पास से पांच- पांच हजार नकद सहयोग राशि प्रदान की। ग्राम प्रधान मनोज कुमार सिंह, खोजनपुर के ग्राम प्रधान नंदलाल प्रजापति, लेखपाल इंदर राज पूर्व जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 2673244492234689335

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item