जानिए तहसील से क्यों बैरंग लौट गए व्यापारी

 जौनपुर।  रोजाना बढ़ रहे मरीजों की संख्या से परेशान व्यापारी वर्ग बुधवार को प्रशासन को पत्रक देने केराकत तहसील पहुंचा लेकिन किसी अधिकारी के न मिलने पर बैरंग लौट गया। इससे व्यापारियों में रोष है।
 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदीप कुमार कमलापुरी की अध्यक्षता में तहसील में पहुंचा। वहां कोई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं था। व्यापारी संघ ने प्रशासन के किसी अधिकारी के न मिलने पर सवाल उठाए। महामंत्री कृष्णा जायसवाल ने कहा कि नगर में कोरोना के मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। ऐसे में कोई भी सावधानी नहीं बरती जा रही है। न तो तहसील में शारीरिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है और न ही मास्क का प्रयोग हो रहा है। अगर नगर में कुछ दिनों के लिए प्रतिबंध लग जाता तो स्थिति सामान्य हो जाती, अन्यथा स्थिति भयंकर हो सकती है। इस मौके पर मनोज कमलापुरी, जद्दू अंसारी, असलम मंसूरी, राजू उपाध्याय, वकील अंसारी, फिरोज खान, राजन खान आदि थे।


Related

news 2923288422600536421

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item