जमीनी विवाद में चली गोली , एक युवक गंभीर रूप से घायल

जौनपुर। केराकत  के बंधवा गांव में गुरुवार की रात भूमि विवाद को लेकर मारपीट के दौरान गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर देखते हुए उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
 नरहन के बंधवा गांव में दो पक्षों के बीच करीब दो दशक से भूमि विवाद चला आ रहा है। अक्सर कहासुनी व मारपीट होती है। गुरुवार की रात फिर दोनों पक्षों के आमने-सामने होने पर लाठी-डंडे चल गए। इसी दौरान एक युवक के पिस्टल लेकर लहराने पर मारपीट कर रहे लोग भाग गए। इसके कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज सुनी गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो शैलेष चौहान नामक युवक घायल पड़ा था। उसके पैर में गोली लगी थी। स्वजन उसे सीएचसी ले आए। चिकित्सक ने एक्स-रे के बाद गोली लगने की पुष्टि की। हालत गंभीर देखते हुए उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। शुक्रवार दोपहर आपरेशन कर डाक्टरों ने पैर में धंसी गोली निकाली। चर्चा है कि युवक के पिस्टल लहराते समय गोली चल गई जो उसी को लग गई। कोतवाली के एसएसआइ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि भूमि विवाद में मारपीट में युवक घायल है। चिकित्सक की रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा, उसे गोली लगी है या छड़ के प्रहार से चोट आई है।

Related

news 5046546622357493939

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item