शिक्षाविद का निधन , शिक्षकों में शोक की लहर
https://www.shirazehind.com/2020/07/blog-post_28.html
जौनपुर। प्रधानाचार्य परिषद के संस्थापक सदस्य, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष , चंद्रिका इंटर कालेज के पूर्व प्रबंधक,भगवानदास इंटर कालेज हिंदी बघैला के पूर्व प्रधानाचार्य रामबरन सिंह की आज भोर में प्रयागराज में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई । शिक्षक नेता एवम समाजसेवी श्री सिंह के निधन के समाचार से जनपद में शोक की लहर दौड़ गयी । उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने कहा कि रामबरन सिंह का निधन शिक्षक समाज की अपूरणीय क्षति है । श्री सिंह आजीवन शिक्षक समस्याओ से संघर्ष करते रहे । आज शिक्षको ने अपना मार्गदर्शक,नेता खो दिया है ।

