यह कैसा संचारी रोग नियत्रंण अभियान, जब सरकारी कर्मचारी का परिवार ही खतरे में
https://www.shirazehind.com/2020/07/blog-post_298.html
जौनपुर। संचारी रोग नियंत्रण के लिए एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की समीक्षा खुद जिलाधिकारी कर रहे है। बैठको में डीएम नगर पलिकाओं नगर पंचायतों को साथ निर्देश दिया है कि साफ सफाई करने के साथ ही एण्टी लार्वा के छिड़काव व घर घर क्लोरिन की गोलियां बांटी जाय। सुकरबाड़ा शहर से दूर बनाने का आदेश जारी किया है। उधर दो दिनो से जिले के नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव एवं आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग जिले में डेरा डालकर साफ सफाई की जमीनी हकीकत जान रहे है। हलांकि लखनऊ वाले साहेब को चिन्हित स्थानो का ही निरीक्षण कराकर खानापूर्ति किया जा रहा है।
इस अभियान की जमीनी हकीकत देखना है तो आप डीएम आॅफिस से सटे राजकीय कालोनी हुसेनाबाद की रूख करियें जहां पर सड़को पर बजबजाती नालियों का गंदा पानी, दुर्गन्ध विखेरते कुड़ो का अम्बार और सुअरो का झुण्ड आपका हार्दिक स्वागत करेगी।
इस कालोनी व आसपास के रहने वालो ने एक बार नही दर्जनों बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत किया इसके बाद भी कोई सुधार नही हुआ।
मौजूदा समय में कोरोना महामारी जिले में अपना पांव जमाता जा रहा है। दूसरी तरफ भारी बारिश के चलते जल जनित संक्रमण रोगो का खतरा बढ़ गया है। इस विकराल समस्या को देखते हुए पूरे जुलाई माह में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए डीएम ने सभी नगर पालिका परिषद,नगर पंचायतो को सख्त आदेश दिया है कि चप्पे चप्पे पर साफ सफाई किया जाय तथा एण्टी लार्वा का छिड़काव किया जाय तथा सूकरबाड़ो को घनी आबादी से दूर किया जाय। लेकिन नगर पालिका परिषद जौनपुर पर कितना असर हुआ है इसका अंदाजा इसी से लगा सकते है डीएम आॅफिस से सटे राजकीय कालोनी में सड़को पर गंदे नालों का पानी बहता रहता है,कुड़ो का अम्बार लगा हुआ है। इन कुड़ो के ढेर में हमेशा दर्जनों सुअरो जमावड़ा लगा है।
इसी कालोनी सरकारी कर्मचारियों का परिवार रहता है और उसके आसपास पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद, पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह,राजकेशर सिंह,पूर्व विधायक तेजबहादुर सिंह समेत कई भाजपा नेताओं का आवास है।
जब यह हाल इस वीवीआईपी कालोनी है तो अन्य मोहल्लो का क्या हाल होगा इसका अंदाजा आप लगा सकते है।