सर्प दंश से एक ही परिवार के दो बच्चो की मौत

मछलीशहर जौनपुर:कोतवाली क्षेत्र के तिलोरा गांव में सर्प डंस से दो बच्चों की हालत नाजुक हो गई थी। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चों किया मृत घोषित कर दिया।
           तिलोरा गाँव प्रेम चंद्र सरोज के नाती अभिषेक (जिगर) 5 वर्ष पुत्र कंचन सरोज व अनामिका (आंशिका) 6 वर्ष पुत्री दीपक सरोज मंगलवार साँय रसोई में खेल रहे थे। इसी दौरान पास रखे ईंट व उपली में बैठा था सांप ने जिगर को डस लिया।जिसके बाद जिगर के पैर से खून निकलने लगा। परिजनों ने समझा कही से कोई चोट लग गई। जिसके बाद उसके घाव हल्दी प्याज बाँधकर उसे खाट पर सुला दिया। कुछ समय बाद वह अचेत हो गया। परिजन उसे उठाने लगे वह नही उठा। जिसके बाद साथ खेल रही अंशिका से उसके घाव के बारे में पूछने लगे। अंशिका ने वही उपल व ईंट के पास जाकर हाथ दिखाने लगी। तभी वही बैठे सर्प ने उसे भी डस लिया। दो बच्चो को साँप डसने की सूचना पर परिजनों में मचा कोहराम मच गया। परिजन निजी वाहन कर दोनों देर रात मछलीशहर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ एन्टी स्नैक इंजेक्शन लगा दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। किन्तु जिला अस्पताल में चिकित्सक ने दोनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। अंत मे परिजन दोनों को बलिया स्थित किसी सती माता मंदिर पर लेकर गए। वहाँ भी कोई सफलता नही मिली। अंत परिजन दोनों को लेकर घर आ गए और उनका अंतिम संस्कार कर दिया। दोनो बच्चो की मौत के बाद ननिहाल आयी अंशिका की माता व जिगर की माता लगातार रोते रोते बेहोश होती जा रही है। परिजन उन्हें ढाँढस बंधाने का प्रयास कर रहे है किंतु वह लगातार अचेत हो जा रही है। उधर घटना के बाद मौके पर बुलाए गए सपेरे ने घटना स्थल से दो सांपो कोबरा व कराईत को पकड़ कर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

Related

news 7582515598615124341

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item