अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज ने मनाया महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती

जौनपुर। नगर के मुरादगंज स्थित संत रामसुभीख प्रजापति धर्मशाला में अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज द्वारा भगवान महाराज दक्ष प्रजापति जी की जयंती सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनायी गयी। उपस्थित लोगों ने भगवान दक्ष प्रजापति के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भारतीय समता समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव लौटन प्रजापति ने कहा कि भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत रामसुभीख प्रजापति का सपना था कि भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती धूमधाम से मनायी जाए। साथ ही प्रजापति समाज को एकजुट किया जाए। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी (पी.) के जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति ने कहा कि हम राजनैतिक मंच पर भले ही अलग—थलग क्यों न हों परंतु सामाजिक मंच पर एकजुट होना पड़ेगा। तभी हमारे प्रजापति समाज का विकास होगा। इसी क्रम में विजय प्रजापति, ब्रह्मदेव प्रजापति, समरजीत प्रजापति ने शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे समाज को शिक्षित होना पड़ेगा, तभी हमारे समाज का विकास होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के राष्ट्रीय संयोजक मोहन लाल प्रजापति और संचालन जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति क्रिस्टल आर्ट ने किया। कार्यक्रम आयोजक अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रजापति पत्रकार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी चन्द्रशेखर प्रजापति, आदर्श प्रजापति, लालजीत प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Related

news 7827970797027541040

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item