चार दिन पूर्व रहस्यमय परिस्थितियों में लापता बालिका का मिला शव

जौनपुर।  नेवढि़या थाना क्षेत्र के आदिपुर (बशीरपुर) गांव से चार दिन पूर्व रहस्यमय परिस्थितियों में लापता बालिका का शनिवार की सुबह हत्या कर घर के बगल नाली में फेंका गया शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने  हत्या पूर्व दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं। छानबीन में मदद को बुलाया गया खोजी कुत्ता भी कोई सुराग नहीं दे सका। 
 उक्त गांव निवासी मदन गुप्ता के घर से सटी नाली में पैर बाहर देख बच्चों ने शोर मचाया। मदन गुप्ता व आसपास के ग्रामीण जुट गए। शव को नाली के बाहर निकाला गया तो उसकी शिनाख्त परिजनों ने राज नंदिनी उर्फ मुनक्की (5) पुत्री मदन गुप्ता के रूप में की। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त होने के साथ ही शरीर पर घाव भी थे। मौके पर सहयोगियों के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष संतोष राय ने सुराग की तलाश में मदद के लिए जिला मुख्यालय से खोजी कुत्ता बुलाया। वह कोई सुराग नहीं दे सका। स्वजन हत्या से पूर्व दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं। मौके पर आए अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिभुवन सिंह ने मृत बालिका के परिजनों को आश्वस्त किया कि पुलिस जल्द से जल्द मामले का पर्दाफाश कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मालूम हो कि मृत राजनंदिनी उर्फ मुनक्की गत बुधवार की शाम घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। स्वजनों ने अगल-बगल काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। गुरुवार को मदन गुप्ता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही थी। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related

news 4070637738640086858

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item