घर घर हुआ गुरु की पूजा

जौनपुर।   महामारी (कोविड19) के प्रकोप के कारण श्री सर्वेश्वरी समूह के वर्तमान पीठाधीश्वर गुरुपद संभव राम जी ने अपने सभी श्रद्धालुओं, सदस्यों तथा अनुयायियों से अपील करते हुए कहा था कि वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए सेवा एवं रक्षा का दायित्व सबसे अधिक है । समय-समय पर बताए गए सुझाव का स्वयं अनुपालन करें तथा अन्य लोगों को भी करने के लिए प्रेरित करें। श्री सर्वेश्वरी समूह के पीठाधीश्वर औघड़ गुरुपद संभव राम ने अनुयायियों को भेजे गए संदेश में कहा था कि ऐसी विषम परिस्थितियों में इस वर्ष गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालु जन अपने-अपने स्थान परिजनों के साथ अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए गुरु पूजन अनुष्ठान संपन्न करें। गुरु पूजन के निमित्त अपने घर को छोड़कर अन्यत्र कहीं भी यहां तक कि श्री सर्वेश्वरी समूह प्रधान कार्यालय अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव वाराणसी तथा शाखा कार्यालय अथवा आश्रमों में भी भीड़ नहीं करेंगे। शाखा कार्यालयों, आश्रमों तथा प्रधान कार्यालय के स्थानीय पदाधिकारी धूप, दीप, पुष्प आदि अर्पित कर पूजन संपन्न करेंगे। पीठाधीश्वर गुरुपद संभव राम जी के राष्ट्रहित में दिये गये आशीर्वचन रुपी संदेश को ध्यान में रखते हुए श्री सर्वेश्वरी समूह के वरिष्ठ सदस्य अश्वनी कुमार सिंह ने अघोरेश्वर महाप्रभु एवं वर्तमान पीठाधीश्वर गुरुपद संभव राम जी के तस्वीर पर धूप दीप नैवेद्य अर्पण करते हुए सपरिवार पूजन अर्चन किये तथा "अघोन्ना परो मन्त्रः " का संकीर्तन भी किये।


Related

news 7621174363951789975

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item