करणी सेना ने ' हरा भरा हो हिन्दुस्तान ' अभियान के तहत लगाया पेड़
https://www.shirazehind.com/2020/07/blog-post_96.html
जौनपुर । करणी सेना की मण्डल अध्यक्ष वाराणसी महिला शक्ति उर्वशी सिंह ने बताया कि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अम्मू 'दादा' के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला शक्ति श्वेता राज सिंह के निर्देशानुसार जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं डीएफओ एपी पाठक को करणी सेना का अभियान ' हरा भरा हो हिन्दुस्तान ' के अन्तर्गत कल 1 लाख पेड़ का निवेदन पत्र सौंपा गया था । जिस पर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने इस अभियान की तारीफ करते हुए कहा था कि प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती हैं कि, पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए पौधरोपण करे। इस क्रम में करणी सेना का प्रयास सराहनीय है । करणी सेना का एक लाख पौधों को लगाने का लक्ष्य पर्यावरण को बेहतर बनने की दृष्टि से की गयी है और काफी सराहनीय है, विभाग द्वारा इनको हर स्तर पर सहयोग किया गया
आज करणी सेना के अभियान हरा भरा हो हिन्दुस्तान के अन्तर्गत जगह जगह वृक्षारोपण का कार्य करणी सैनिकों ने किया जिसके अन्तर्गत लगाए जाने वाले पौधों में शीशम, अर्जुन, जामुन, बरगद ,पीपल, कदम, अमरूद, गूलर, पाकड़, यूकेलिप्टस सहित विभिन्न प्रकार के पौधों को लगवाया गया जिसमें उनके महिला शक्ति के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए जिसमें उर्वशी सिंह मंडल अध्यक्ष वाराणसी, अनामिका गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, पिंकू मौर्या जिला उपाध्यक्ष, शैली गगन, जिला उपाध्यक्ष दीक्षा सिंह उपस्थित रहीं।

