बारिश की वजह से एहतियान पुलों की क्षमता का आकलन

जौनपुर। लगातार हो रही बारिश की वजह से एहतियान पुलों की क्षमता का आकलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की टीम ने शनिवार को दूसरे दिन सुजानगंज स्थित शाहगंज-प्रयागराज मार्ग के सई नदी पर बने बाबा धीरदास पुल की मजबूती जांची। निगम पुराने सभी प्रमुख पुलों की वर्तमान स्थिति और उसकी क्षमता का आकलन कर रहा है। जांच के दौरान पुल के नीचे की बीम व गार्डर सहित अन्य बुनियादी चीजों को देखा गया। दो वर्ष पूर्व यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे आवागमन बाधित हुआ था। प्रभारी सहायक अभियंता शुगर सिंह ने बताया कि निरीक्षण आख्या प्रशासन सहित शासन को भेजी जाएगी। शुक्रवार को इस टीम की ओर से नगर के शास्त्री पुल का भी मुआयना किया गया था। पुल के निर्माण को तकरीबन पांच वर्ष हो गए हैं।

Related

news 7875281507190229575

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item