जमीनी विवाद कई जगह चटकी लाठियां,ढ़ाई दर्जन लोग घायल

    

जौनपुर: मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। नेवढि़या थाना क्षेत्र के मेउड़िया गांव में भूमि विवाद में बुधवार को दोपहर चले लाठी-डंडे में दोनों पक्षों से बीस लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी एक पक्ष के पारस नाथ दुबे व दूसरे पक्ष के विजय शंकर प्रजापति के बीच वर्षों से चले आ रहे विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद पंचायत करने के लिए एक पक्ष के लोग जब दूसरे के दरवाजे पर पहुंचे तो कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों से 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निजी वाहन से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया। डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल प्रथम पक्ष से सभी दस घायलों को व दूसरे पक्ष से तीन को जिला अस्पताल भेज दिया। इसी तरह बरसठी के परियत गांव में पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट में एक महिला का हाथ टूट गया। आरोप है कि शिकायत लेकर थाने पर पहुंची महिला को थाने से भगा दिया। सुनवाई न होने पर महिला ने अपने मायके इसकी जानकारी दी। मायके से पहुंचे उसके भाई व प्रधान को पंचायत के दौरान पीट दिया, जिसमें चार को चोट आई है। खुटहन के शेरापट्टी गांव में निर्माणाधीन दीवार को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान चले ईंट-पत्थर में दोनों पक्षों से एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। सिगरामऊ के लच्छिपट्टी गांव की निषाद बस्ती में किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। बीच बचाव करने पहुंचे लोगों को भी चोटे आई हैं।

Related

JAUNPUR 217788996957796535

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item