जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

जौनपुर।  बक्शा पुलिस ने सोमवार को वाहन चेकिग के दौरान दो जाली नोट के कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पांच-पांच सौ के 100 जाली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाने के उप निरीक्षक हरिश्चंद्र राव हमराही सिपाहियों के साथ देरशाम वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरियापुर पावर हाउस के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिग कर रहे थे। इसी दौरान रहे दो संदिग्ध युवक पुलिस को देख भागने लगे। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से पांच-पांच सौ के एक सौ जाली नोटें मिलीं। पुलिस ने उन नोटों को कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपित संतोष दुबे निवासी सुल्तानपुर व शमशाद निवासी गांव मोहम्मदपुर हैं। संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया।

Related

news 4644692391183960405

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item