सिपाही की विदाई में भावुक हो गए जफराबाद के व्यापारी

    
जफराबाद (जौनपुर) अपने कार्य शैली तथा कुशल व्यवहार से चर्चित पुलिस विभाग के दीवान के स्थानांतरण पर जफराबाद नगर पंचायत के व्यापारी वर्ग व अन्य लोग विदाई समारोह में भावुक हो उठे। पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही बद्रीनाथ तीन वर्षों से जफराबाद पुलिस चौकी पर दीवान के रूप में कार्यरत रहे। कुशल व्यवहार से नगर पंचायत वासियों के हृदय में स्थान बना लिया था। उनका स्थानांतरण जफराबाद से जलालपुर थाने पर कर दिया गया। सिपाही ने पिछले तीन वर्षों में जफराबाद नगर पंचायत वासियों की नजर में पुलिस की अच्छी छवि को बरकरार किया था। सभी वर्ग तथा समुदाय के लोग सिपाही के कार्यशैली से खुश तथा प्रभावित थे। सिपाही के स्थानांतरण के बाद जफराबाद कस्बे के व्यापारी तथा राजनीतिक दल के लोगों ने शुक्रवार को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए गाजे बाजे के साथ उनका विदाई किया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष उमाकांत गिरी, भारतीय जनता पार्टी के नामित सभासद सुशील कुमार मोदनवाल, नगर पंचायत के सभासद अजय कुमार मौर्य, चंद्रशेखर सरोज, सिराज अहमद अंसारी, भाजपा नेता प्रवीण कुमार सिंह, संदीप सेठ समाजवादी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सरफराज खान, जमाल हाशमी, डॉक्टर कयूम अहमद अंसारी सहित तमाम लोगों ने संबोधित करते हुए अंगवस्त्रम तथा माला पहनाकर सिपाही को सम्मानित किया। इस दौरान व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष ईश्वर चंद हलवाई, दिनेश सेठ, मनोज गुप्ता, जय हिंद सेठ , बद्री प्रसाद साहू , रामअवतार हलवाई, अजय निगम , फ़राज़ रायनी, उस्मान राईनी, फरोश, आफताब आलम खां , राजनाथ पाल लालता मौर्य , विनय मौर्य, संदीप अग्रहरी , आशीष निगम , दिनेश निगम, विकास यादव, सरिष्ठ गिरी , रिजवान , एजाज राजा , ओवैस खान , सुनील मौर्य, राजकुमार अग्रहरी सहित सभी कस्बे के तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

news 6271774726234576747

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item