महंत सूर्यप्रकाश जायसवाल राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

जौनपुर। राष्ट्रीय संगठन जायसवाल क्लब के मुख्य संरक्षक व स्टाम्प शुल्क, रजिस्टर एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल एवं जायसवाल क्लब के संरक्षक व पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पटना के कुलपति प्रो. जीसी जायसवाल की संस्तुति से क्लब के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल ने जनपद निवासी महंत सूर्यप्रकाश जायसवाल को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री जायसवाल जनपद में सामाजिक संस्थाओं एवं समाज के सभी वर्गों में एक विशिष्ट पहचान रखने, समाज में 1974 से अपनी अनवरत सेवा प्रदान करने, व्यापारियों के साथ उनके दुःख-सुख में साथ खड़ा रहने, सामाजिक-धर्मिक संगठनों के पथ-प्रर्दशन करने में हमेशा आगे खड़े रहते हैं। वे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं श्री मां शारदा शक्तिपीठ जौनपुर के महंत हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल ने महंत सूर्यप्रकाश जायसवाल के लिए कहा कि इन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। जन-जन के लोकप्रिय बनकर सबके दिलों में राज कर रहे हैं। महंत सूर्यप्रकाश जायसवाल को नये दायित्व के लिए जनपद के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Related

news 1374368268562459525

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item