पेट्रोल पंप से चोर दो हजार लीटर डीजल चोरी

 जौनपुर। सुजानगंज से  बेलवार मार्ग पर सखवट गांव स्थित पेट्रोल पंप से चोर दो हजार लीटर डीजल चोरी कर ले गए। गुरुवार की रात की चोरी की पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए छानबीन कर रही है। सखवट में अजय यादव का बजरंग फ्यूल स्टेशन (पेट्रोल पंप) है। शुक्रवार की रात दस बजे अजय यादव स्टॉक का मिलान करने लगे तो दो हजार लीटर डीजल कम मिला। कर्मचारियों से पूछताछ की तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। तब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। जिसमें पता चला कि गुरुवार की रात करीब 11 बजे एक व्यक्ति पेट्रोल पंप के बाएं छोर की दीवार फांदकर आया। डीजल की टंकी के पास तक जाने के बाद लेट गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि टैंक का लॉक तोड़कर डीजल चोरी किया गया। बाद में उसी तरफ से भाग गया। दोबारा करीब दो बजे दो व्यक्ति पुन: उसी रास्ते से आए। कुछ देरबाद वे भी चले गए। फिर दो व्यक्ति टार्च व गैलन लेकर आए। कुछ देर तक टहलकर वापस चले गए। शनिवार को अजय यादव ने थाने में लिखित सूचना दी। थाना प्रभारी राजित राम यादव ने कहा कि घटना संदिग्ध है। मौका मुआयना करने के बाद छानबीन की जा रही है।

Related

news 7420892478407492645

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item