जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री व कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा

जौनपुर। जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के कोर कमेटी की एक अति आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने आए हुए सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया और निम्न पदाधिकारी नगर महामंत्री के लिए दक्षिणी से यानी ओलदगंज क्षेत्र से मुन्ना लाल अग्रहरि उत्तरी से यानी कोतवाली क्षेत्र से आनंद कुमार साहू और कोषाध्यक्ष के लिए अनिल कुमार वर्मा तथा सहकोषाध्यक्ष के लिए संजीव जायसवाल के नाम की घोषणा की और सभी को बधाई दी कि आप सभी के कार्यों से व्यापार मंडल नई ऊंचाई को प्राप्त करेगा। जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन और प्रदेश उपाध्यक्ष महंत सूर्यप्रकाश जायसवाल ने संयुक्त रुप से नगर की नई टीम को बधाई दिया और पिछले 1 महीने से नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामना दी कि यह नई टीम व्यापार मंडल को एक नए आयाम तक पहुंचाएगी। प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी व जिला युवा अध्यक्ष/प्रदेश संगठन मंत्री युवा संतोष अग्रहरि ने संयुक्त रुप से सभी पदाधिकारियों को व्यापारियों के हित में कार्य करने के लिए तत्पर रहने को कहा और प्रदेश से हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहने का विश्वास दिलाया। जिला महामंत्री रवि मिगलानी, प्रदेश संगठन मंत्री युवा संजीव यादव, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, जिला संरक्षक अशोक बैंकर, अनाज व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय केडिया, जिला उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव ने बधाई के साथ साथ व्यापारियों को जो भी छोटी-छोटी समस्या रहती है उसके लिए सभी पदाधिकारियों को त्वरित निदान के लिए तत्पर रहने की नसीहत दी और कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए ! बैठक में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष बनवारी लाल साहू,जिला उपाध्यक्ष अरशद कुरैशी,महेंद्र सोनकर,जिला महामंत्री युवा राकेश जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष युवा संजय जाड्वानी, रविंद्र अग्रहरि, सुरेश चंद शर्मा,राजेश कुमार गुप्ता 'अज्जू' मोहम्मद फरमान, सतीश कुमार अग्रहरि, शिवम गुप्ता, गोविंद अग्रहरि इत्यादि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रवि मिगलानी ने किया। आए हुए सभी पदाधिकारियों का आभार जिला युवा महामंत्री राकेश जायसवाल ने व्यक्त किया।

Related

news 6197479571147584012

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item