एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, दहला इलाका
https://www.shirazehind.com/2020/07/blog-post_976.html
जौनपुर। जिले में हत्याओ का दौर थमने का नाम नही ले रहा है। आज एक बार फिर एक और युवक की हत्या ने आम जनमानस को दहला दिया है। हत्या की खबर मिलते ही एसपी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। जांच युवक की हत्या का कारण आशनाई का मामला सामने आया है।
जालालपुर थाना क्षेत्र के कुसांव प्राथमिक विद्यालय परिसर में अज्ञात बदमाशो ने इसी गांव के निवासी चंदन प्रजापति की धारदार हथियार से प्रहार करते निर्मम हत्या करके फरार हो गये। सुबह खून से लथपथ उसका शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही एसपी अशोक कुमार समेत कई थानो की फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। मौके पर डाॅग स्वायर्ड टीम को बुलाया गया। खोजी कुत्ता शव को सुघने के बाद सीधे उस घर में गया जिससे मृतक चंदन से प्रेम प्रपंच को लेकर पुरानी दुश्मनी चली आ रही थी। उसके परिवार वालो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलास पुलिस ने शुरू कर दिया है।
उक्त गांव निवासी चंदन (24) पुत्र तीरथ प्रजापति रात करीब आठ बजे घर से विद्यालय के बगल में स्थित अपनी पाही (पंपिग सेट) पर जाने की बात कहकर निकला था। काफी रात तक नहीं लौटा तो परिजन खोजने निकले, लेकिन कहीं पता नहीं चला। गुरुवार को सुबह करीब छह बजे छोटा भाई रूपेश खोजते हुए विद्यालय परिसर में पहुंचा तो चंदन का खून से लथपथ शव दिखाई पड़ा। उसकी हत्या किसी वजनी चीज से सिर कूंचकर की गई थी। उसने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते स्वजन घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।