बदमाशों ने विवाहिता की हत्या कर शव खेत में फेंका
https://www.shirazehind.com/2020/07/blog-post_264.html
जौनपुर। नेवढि़या थाना क्षेत्र के दीपापुर गांव में गुरुवार को विवाहिता की हत्या कर खेत में फेंका गया शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर तहकीकात कर रही है।
दीपापुर गांव में सुबह धान की रोपाई करने जा रहे कुछ ग्रामीणों की नजर नहर से 500 मीटर दूर खेत में फेंके गए शव पर पड़ी। हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी। शरीर के अन्य हिस्सों में भी घाव थे। जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान पड़ोसी जिले वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के नेनुआपार, बरही गांव की गीता देवी (35) पत्नी विजय कुमार गौतम के रूप में हुई। ग्रामीण दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जता रहे थे। थानाध्यक्ष संतोष राय मौके पर पहुंचे। सीओ विजय सिंह ने भी मौका मुआयना किया। मौके पर आए मृतका के पिता राजेंद्र ने बताया कि उनकी पुत्री ससुराल में रहती थी। वह गांव में ही परचून की दुकान चलाती थी। बताया कि उसका पति के साथ कोई विवाद नहीं था। वह बुधवार की शाम करीब छह बजे दुकान से लापता हो गई थी। वहीं, थानाध्यक्ष संतोष राय का कहना है कि सरसरी तौर पर मौत का कारण फांसी लगाना लग रहा है। फांसी लगाने से गले पर घाव हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है। मृतका के पति विजय व भाई रंजीत गौतम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।