किसी नेता का करीबी होना ही पद के काबिल! कैसे लगायेगें 2022 में अखिलेश की नैया पार ?
https://www.shirazehind.com/2020/08/2022.html
वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा पद दिलाने के चक्कर में 2022 भी हाथ से न निकल जाये
वही कुछ सूत्रों ने बताया कि जिलाध्यक्ष का करीबी और लखनऊ के नेताओं जी हूजूरी करना ही होना ही किसी पद पर बनने के काबिल है। नाम ना छापने के शर्त पर एक जातीय नेता ने कहा शिवजीत यादव जिलाध्यक्ष बनना यह एकल निर्णय हुआ। पार्टी के कार्यकर्ता क्या यह मानेंगे। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को यह पता नहीं है। उन्होंने कहा कि जो हो रहा है यह सपा के लिए खतरे को बुलाकर लाएगा। सच तो यह है कि पार्टी के कार्यकर्ता की उपेक्षा की जा रही थी।
समाजवादी पार्टी का हाईकमान यदि अपने रवैये में बदलाव नहीं लाता और पार्टी की कोई वैचारिक दिशा तय करके संगठन की चूलें नहीं कसता है, तो यह तय मानिए कि प्रदेश की इस सबसे मजबूत राजनीतिक पार्टी में आंतरिक कलह चलती रहेगी जो इसकी स्थिति को बद से बदतर ही करेगी।