दो युवकों ने संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर दे दी जान

 

 जौनपुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार की रात दो युवकों ने संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर जान दे दी। सुजानगंज के अलैया गांव में पड़ोस में टीन शेड में युवक का शव लटकता मिला तो सरायख्वाजा के आदमपुर सरहद गांव के पास नीम के पेड़ में गमछे के सहारे अज्ञात युवक का शव लटक रहा था। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। बता दें कि 24 घंटे पहले भी दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। अलैया गांव निवासी विवेक सिंह (32) की सोमवार की रात घर में परिवार के सदस्यों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर वह घर से बाहर चला गया। पूरी रात वह वापस नहीं लौटा। सुबह जब लोग बाहर आए तो पड़ोसी अनिल सिंह के घर के बाहर टीन शेड में लगे पाइप के सहारे विवेक का शव लटक रहा था। थानाध्यक्ष सुजानगंज अजय कुमार सिंह ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवेक की पत्नी संध्या देवी, मां मिथिलेश सिंह और पांच साल के बेटे आदर्श का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई प्रमोद सिंह की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है। उधर, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुत्तपुर और आदमपुर सरहद के मध्य मंगलवार की सुबह नीम के पेड़ पर एक युवक की लाश गमछे से बने फंदे पर लटकती मिली। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। काफी कोशिशों के बाद भी मृतक की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। युवक ने नीले रंग का लोअर और शर्ट पहना हुआ था। उसकी सायकिल भी पेड़ के पास खड़ी थी। एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों के माध्यम से शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

Related

news 2098647804867548932

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item