दो होनहार बेटो ने फिर किया जौनपुर का नाम रौशन

जौनपुर। प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा एक साथ प्राप्त करने वाले दो जिग्री दोस्तो ने एक बार फिर जिले का नाम रौशन किया है। इन दोनो अफसरों की जाबाजी के चलते दोनो को राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया है। इस खबर मिलते ही पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इससे पूर्व  दोनो दोस्तो ने सन् 1997 में एक साथ डिप्टी जेलर पद पर चयनित होकर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया था। 

माधवपट्टी गांव निवासी आगरा जेल के जेलर संजीव सिंह, व परियावा गांव के बहराइच के अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र सिंह को राष्ट्रपति पदक मिलने से क्षेत्र में प्रसन्नता की लहर है।माधवपट्टी निवासी आतिश सिंह ने बताया कि दोनों अधिकारी द्वय की प्रारम्भिक से लेकर उच्य शिक्षा साथ साथ होने के साथ ही सं 1997 में डिप्टी जेलर पद पर चयन भी एक साथ हुआ था बाद में रविन्द्र सिंह का चयन 1999 में पी सी एस में डिप्टी एस पी पद पर हुआ आज दोनों क्षेत्र के बचपन के मित्रों को एक साथ राष्ट्रपति पदक मिलना क्षेत्र व जनपद के साथ हम सभी के लिए गौरव का विषय है। गोधना के क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील कुमार सिंह, कॉन्ट्रैक्टर नीतीश सिंह,अभिषेक कुमार सिंह, मनिशकुमार सिंह, संदीप राजपूत,अविनाश सिंह विक्की, राजीव रत्न सिंह, गौरव सिंह विद्रोही, मयूर सिंह, कार्तिकेय सिंह आदि लोगों ने क्षेत्र वासियों ने सभी के लिये आनंद व गर्व का विषय बता कर मिठाई वितरण कर प्रसन्नता व्यक्त की । 

Related

news 8222298702455128417

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item