जिले में बढ़ा क्राइम का ग्राफ, आज एक और युवक की हत्या
जौनपुर। जिले में क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। आये दिन बदमाश हत्या,लूट,डकैती व रेप की घटनाओं को अंजाम देकर सनसनी फैला रहे है। आज मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव में सीवान में अज्ञात बदमाशो ने एक युवक की हत्या करके लाश को दफ्न कर दिया। यह सनसनी खेज वारदात उजागर होते ही पूरे जिले में दहशत का माहौल कायम हो गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद हत्यारो की तलास में जुट गयी है।
जलालपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव का निवासी संतोष कुमार बीते 28 जुलाई को घर से मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर जाने के निकला था। उसके बाद न वह घर वापस लौटा न ही कोई खबर परिवार वालो को मिली। उसकी पत्नी प्रियंका ने जलालपुर थाने में अपने पति की े गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। प्रियंका ें मुकदमा दर्ज कराने के बाद पति की तलाश में खुद मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर पहुंच गयी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नही चला तो उसने मुंगरा बादशाहपुर थाने में भी शिकायत दर्ज करायी।

