योजनाओं का पात्रो को दिलाया जा रहा है लाभ: डीएम
https://www.shirazehind.com/2020/08/blog-post_97.html
जौनपुर: जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वृद्धावस्था पेंशन की समीक्षा की गई। जनपद मे 107473 वृद्धावस्था के पेंशनर्स है। अभियान चलाकर के जून-जुलाई 2020 में अब तक 8048 नए लोगों की पेंशन स्वीकृत कर दी गई। अब इन लोगों में भी इन लोगों के खातों में सीधा पैसा आना शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत अभियान चलाकर 180 लोगों के आवेदन स्वीकृत कर उनके खातों में रुपये 30000-30000 भेजने का कार्य किया गया। जनपद में 25444 लोगों को दिव्यांग पेंशन प्राप्त हो रही है। मई-जून-जुलाई में अभियान चलाकर के 672 नए दिव्यांग चिन्हित किए गए। पात्र दिव्यांग लोगों को पेंशन स्वीकृत कर दी गई है। इनके खाते में पाँच-पाँच सौ रुपए जाना प्रारंभ हो गया। जनपद में 53680 लोगों को विधवा पेंशन मिल रही है। जून-जुलाई में अभियान चलाकर 940 नए लोगों को जो पात्र पाई गई उनको विधवा पेंशन स्वीकृत कर दी गई है और उनके खाते में पैसा जाना प्रारंभ हो रहा है। जनपद में मई, जून, जुलाई में अभियान चलाकर सामाजिक क्षेत्र में वृद्धावस्था पेंशन 8039 लोगों को, राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना 180 लोगों को, दिव्यांग पेंशन 672 लोगों को और विधवा पेंशन 940 लोगों को कुल 9840 नये लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया।

