प्रशासन की लापरवाही से नौजवान की जान गयी : ललई यादव

  जौनपुर। जिले में बीते दिन भरौली गांव में हुई घटना से सनसनी फैल गई है। रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन नृशंस हत्याएं हो रही हैं। अपराध बढ़ रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। प्रशासन की लापरवाही के कारण नौजवान ओसामा की जान गयी। 


 श्री यादव ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा मिली जानकारी अनुसार प्रथम दृष्टया यह साफ जाहिर होता है इसमें प्रशासन ने गंभीर लापरवाही बरती है। यदि प्रसाशन समय से सक्रिय होकर गंभीरता दिखाती तो जान बच जाती। उन्होंने कहा दुःख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है। ऐसे जघन्य अपराधों का समाज मे कोई स्थान नही है। प्रदेश में आम आदमी का जीवन असुरक्षित है, सरकार आम नागरिकों की रक्षा करने में विफल है। अत्याचार चरम पर जा रहा है, सत्ता संरक्षण में अपराधियों को अपराध करने की खुली छूट है। 
उत्तर प्रदेश में काननू का राज समाप्त हो चुका है। सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है। शनिवार को शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में दिनदहाड़े की इस घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर कारण जानने में लगी है। बताया जा रहा है कि दो पड़ोसियों से किसी बात को लेकर नोकझोंक चल रही थी। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे दो पक्षों में मामूली विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि इसमें पड़ोसी युवक ने पिता- पुत्र को गाेली मार दी। इसमें पुत्र की मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।

Related

votekaregajaunpur 5606717629176873728

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item