लव , सेक्स और धोखा की शिकार हुई एक युवती

  

जौनपुर।  बहन की ससुराल में रह रही एक युवती को एक विवाहित युवक बहका-फुसलाकर दिल्ली भगा ले गया। वहां शादी का ढोंग रचाने के बाद तीन साल तक दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर युवती का गर्भपात भी करा दिया। अब उसे बेसहारा छोड़कर दिल्ली फरार हो गया। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने केराकत पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि माता-पिता की मृत्यु के बाद वह अपनी बहन की ससुराल में रह रही थी। भड़ेहरी गांव निवासी प्रहलाद उर्फ प्रदीप खुद को अविवाहित बताते हुए बहका-फुसला कर उसे दिल्ली भगा ले गया। वहां उसने एक मंदिर में शादी का ढोंग रचाया और सारे प्रमाण खुद रख लिया। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। जब उसने प्रहलाद को जानकारी दी तो उसने डरा-धमका कर गर्भपात करा दिया। इसके बाद वह उसे लेकर गांव आ गया और त्रिलोचन के पास किराए का कमरा लेकर रहने लगा। कुछ दिन साथ रहने के बाद वह उसे छोड़कर भाग गया। उसकी तलाश में युवती जब प्रहलाद के घर गई तो उसे पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है। जब उसने वहीं साथ रहने की जिद की तो प्रहलाद और उसके परिजनों ने पीट कर भगा दिया। इसके बाद वह खुद दिल्ली भाग गया। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related

news 1881779138015659148

एक टिप्पणी भेजें

  1. माता पिता के निधन के बाद बहन को ही माता पिता समझ कर रहना चाहिये था।

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item