युवती ने पुलिस विभाग से शादी करवाने की लगाई गुहार

  

जौनपुर। केराकत थाना  क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने प्रेमी से शादी का अरमान लिए थाने का चक्कर काट रही है। परिजनों  के इन्कार के बाद अब उसने पुलिस विभाग से शादी करवाने की गुहार लगाई है। तहरीर लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। 
 21 वर्षीय युवती को गांव के ही एक युवक के साथ तीन वर्ष पूर्व प्रेम हो गया था। जब प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खाते हुए घर से भाग निकले। घर से भागने के बाद जब परिजन ढूढ़ते हुए मुंबई पहुंचे तो उसे अपने साथ लेकर गांव चले आए। मुंबई में रहने के दौरान युवती गर्भवती हो गई। युवक भी उसके पीछे-पीछे गांव चला आया। गांव आने के बाद युवक और युवती के घरवालों ने शादी से इन्कार कर दिया और गर्भपात की सलाह दी। प्रेमी को कुछ न सूझा तो उसने प्रेमिका को सलाह दी कि थाने जाकर शादी के लिए गुहार लगाए। बिना स्वजनों के अनुमति के वह शादी नहीं करेगा। अगर पुलिस दबाव बनाएगी तो परिजन शादी के लिए राजी हो जाएंगे। युवती ने बताया कि प्रेमी की सलाह के अनुसार अब वह थाने में अपने प्रेमी से शादी के लिए पुलिस वालों के सामने झोली फैला कर गुहार लगा रही है। थाने में फरियाद कर रही है कि किसी तरह पुलिस वाले उसकी शादी करा दे।

Related

news 8820058914600468106

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item