अटकलें समाप्त , बीजेपी लड़ेगी चुनाव
https://www.shirazehind.com/2020/09/blog-post_412.html
जौनपुर। समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के कुल्हनामऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा विधानसभा उपचुनाव में अहम साबित होगा। अभी तक प्रत्याशी व सीट के गठबंधन को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। लोकसभा चुनाव में सहयोगी दल रहे निषाद पार्टी को भी यह सीट जाने की चर्चाएं तेजी से चल रही थीं। पार्टी के लोग भी इसे लेकर असमंजस में रहे। ऐसे में अधिसूचना से पूर्व ही मुख्यमंत्री ने दौरा कर अटकलों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया। सनबीम स्कूल के आडिटोरियम में बूथ से लेकर सेक्टर व जिले तक के पदाधिकारियों के साथ सभा करके मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा को यह सीट स्वयं मजबूती से लड़कर जीतना है।