हत्या के मामले में नामजद तीन और आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

   

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के  ढेमा गांव में छींटाकशी का विरोध करने पर युवक की हत्या के मामले में नामजद तीन और आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक छह आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पांच अन्य की तलाश में पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है। उक्त गांव निवासी दिनेश चौहान (25) की गत गुरुवार की रात छींटाकशी का विरोध करने पर गांव के ही मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता नन्हकू चौहान की तहरीर पर पुलिस ने 11 आरोपितों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तीन और आरोपितों नन्हें दुबे उर्फ राजेश, धर्मेंद्र दुबे व विवेक दुबे निवासी ढेमा (अचल का पूरा) को मंगलवार को सवेरे खजुरन मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित कहीं भागने की फिराक में साधन की प्रतीक्षा कर रहे थे। लिखापढ़ी कर तीनों का चालान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि तीन अन्य आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष पांच अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related

news 3807776866140388175

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item