मामूली विवाद में मनबढ़ों ने पांच महिलाओं को जमकर पीटा
https://www.shirazehind.com/2020/09/blog-post_686.html
जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के कोपा गांव में गुरुवार की रात मनबढ़ों ने नाली के विवाद में लाठी-डंडे से मारपीट कर पांच महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव के राजवंश सिंह व मनोज सिंह के बीच नाली निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। रात में करीब दस की संख्या में एक पक्ष के लोग जबरदस्ती नाली निर्माण कराने लगे। विरोध करने पर माला सिंह (27), खुशी सिंह (14), श्वेता सिंह (19), गायत्री (62) व अंजना (42) को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। सभी को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपितों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है।