दो महिला चेन स्नेचर गिरफ्तार

  

जौनपुर।  बरईपार के चक घसीटानाथ मंदिर से दो महिला चोरों को लोगों के सहयोग से पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। ये बड़ी ही सफाई से दर्शन को आने वाली महिलाओं के गले की चेन पार कर देती थीं। चकनवाबाद निवासी रेखा देवी अपनी मां के साथ बरईपार-सुजानगंज मार्ग पर स्थित घसीटानाथ मंदिर में दर्शन करने गई थीं। पीछे से एक महिला ने उनके गले से सोने की चेन और लाकेट खींच लिया। रेखा ने पीछे मुड़कर देखा तो दो महिलाएं एक पुरुष को दोनों सामान दे रही थीं। मां-बेटी के शोर मचाने पर लोगों ने दोनों महिलाओं को दौड़ा कर पकड़कर लिया। तलाशी में उनके पर्स से दो जोड़ी चांदी का पायल, एक जोड़ी सोने का टप्स, दो जोड़ी चांदी की बिछिया मिली। आरोपितों ने बताया कि यह समान दूसरे मंदिर से चोरी किया गया है। दोनों ने अपनी पहचान गोरखपुर निवासी मुस्कान और प्रतिमा बताया। पुलिस दोनों को कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है।

Related

JAUNPUR 8255760776152547428

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item