जौनपुर की यह बेटी महिलाओं के जीवन में ला रही है उजियारा, किसानो के उड़ान में लगा रही है पंख




विश्वास के दम पर खड़े सपने ,असंभव जैसे शब्दों को हीं पहचानते!!

जिमेदारी संग नारी भर रही है उड़ान, ना कोई शिकायत ना कोई थकान!!

कुछ इसी विश्वास के दम पर जौनपुर की एक बेटी ग्रामीण महिलाओं और किसानों को उड़ान का नया पंख लगाने के लिए अपना एसी आफिस छोड़कर चिलचिलाती धूप में गांव की पगडंडियों पर चलकर खून पसीना बहा रही है। इसका बस एक ही मकसद है हमारे देश की महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने बाल बच्चो का भविष्य सवारे,उधर परम्परागत खेती से लगातार नुकसान उठाने वाले किसानो के जीवन में नया सवेरा लाने का प्रयास कर रही है। इतना ही नही वह महिलाओं को रोजगार दिलाने के लिए आपदा को अवसर में बदल दिया है। अब तक वह डेढ़ हजार महिलाओं को रोजगार से जोड़ चुकी है। 

जलालपुर थाना क्षेत्र के मोजारा कुसियां गांव की मूल निवासी मानवी अजीत सिंह मौजूदा समय में आईआईटी दिल्ली में वैज्ञानिक पद पर कार्यरत है। कोरोनाकाल में वह वर्क टू होम कर रही है। कोरोना काल में बेरोजगार हुए लोगो की जानकारी मिलते ही उसने सभी को गांव में ही काम दिलाने के लिए वह घर से निकलकर गांव में पहुंच गयी। गांव पहंुचने में पर उसे पता चला कि यहां पर किसान,मजदूर,महिलाएं सभी परेशान है माली हालत ठीक न होने के कारण बच्चो की पढ़ाई बाधित हो गयी है। ग्रामीणों की यह हालत देखकर उसे आश्चर्य हुआ कि केन्द्र और प्रदेश सरकार इन लोगो के उत्थान के लिए इतनी ढे़र सारी योजनाएं चल रही है उसके बाद भी हमारे देश का अन्नदाता बेहाल और परेशान है,  घर पर बैठी महिलाएं के जीवन में अंधियारा है।  इन लोगो के दर्द ने उसकी चैन की नींद हराम कर दिया। बस यही से मानवी ने  इन सभी के तकदीर और गांव की तस्वीर बदलने का वीणा उठा लिया। वह गांव में चौपाल लगाकर पहले महिलाएं के हुनर के बारे में जानकरी प्राप्त किया और किसानों की समस्याओं से रू ब रू हुई साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। कुछ महिलाओं को सिलाई पहले से आती थी जिसे नही आती थी उसे सिलाई कढ़ाई की टेªनिंग दिलायी । टेªनिंग पूरा होने के बाद पहले चरण में मास्क बनवाना शुरू किया मास्क तैयार होने के बाद उसने उन्हे बाजारो में बेचने का काम किया। इस रोजगार के माध्यम से करीब डेढ़ सौ महिलाओ को काम मिला। अब मानवी का इन्ही समूहो के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चो के ड्रेस की सिलाई कराने की योजना है। यह कार्य भी इसी सप्ताह में शुरू कर दिया जायेगा। इसके अलावा महिलाओं को अचार पापड़ बनवाकर मार्केट में बेचवाने का कार्य कर रही है। 

किसानो की समस्या के निदान के लिए मनवी सिंह ने कृषि विज्ञान केन्द्र से सम्पर्क किया है। वहां पर चलने वाले योजना मसरूम की खेती,मधुमक्खी पालन,बकरी पालन,बागवानी समेत अन्य योजनाओ के बारे किसानो को जागरूक करके उन्हे टेªनिंग दिलाने का काम कर रही है। आवारा पशुओं व नील गाय से फसलो के बचाने के बारे में मानवीय सिंह ने बताया कि कई सेंट ऐसे आ गये है जिसका छिड़काव करने के पशु फसलो के पास नही आते है। 

इसके अलावा मानवी सिंह सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, नाली खड़ंजा का भी भौतिक सत्यापन करके सरकार तक अपनी रिपोर्ट भेज रही है। इसका भी लाभ ग्रामीणो को मिलने लगा है। 

  

इस न्यूज का इलेक्ट्रानिक वर्जन में जल्द www.shirazehind.com पर देख सकेगें जिससे आपको पता चल जायेगा कि मानवीय सिंह किस तरह से भागीरथी प्रयास कर रही है। 


Related

talents 4491209583553262747

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item