नशेड़ी ने पत्नी की आबरू का कर डाला सौदा

  

 जौनपुर। केराकत कोतवाली  क्षेत्र के एक गांव निवासी नशेड़ी पति ने पैसे की लालच में पत्नी की आबरू का सौदा कर दिया। आरोप है कि अपने ही एक दोस्त से पैसे लेकर पत्नी के पास भेजता था। दोस्त उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता था। करीब एक साल तक विवाहिता को बंधक बनाकर जानवरों जैसा बर्ताव होता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। प्रसव के बाद वह मायके आई तो परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद रविवार को वह छह दिन के बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंच गई।

 पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी को आठ वर्ष हो चुके हैं। शादी में पिता ने भरपूर दान-दहेज दिया था। पति शराब-गांजा पीने का आदी है। शादी के बाद से ही पति और सास उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे हैं। दहेज की मांग पूरी न होने पर पैसे लेकर उसका पति अपने एक दोस्त को उसके पास भेजता है। इसका विरोध करने पर सास और पति उसे मारते-पीटते हैं। किसी से बताने पर तलाक देने और जान से मारने की धमकी देते हैं। एक साल से उसे बंधक बनाकर रखा गया था। कोतवाल विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला पति-पत्नी के विवाद का प्रतीत हो रहा है। जांच चल रही है।

Related

news 4760674783400391882

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item