उद्देश्य सिंह बने एबीवीपी के जिला सदस्यता प्रमुख

 

जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्  की ऑनलाइन सदस्यता बैठक शनिवार को जिला संगठन मंत्री धीरेन्द्र  व डॉ मनोज पांडेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में कोरोना जैसी व्यापक महामारी में सदस्यता कैसे कराए इसपर चर्चा हुई।धीरेन्द्र ने कहा कि इस बार संगठन ने ऑनलाइन सदस्यता के लिए रणनीति तय की है।इस बार की सदस्यता मुफ्त में कराई जानी तय हुई है। जौनपुर सदैव काशी प्रांत में अपनी अग्रणी भूमिका निभाता रहा है ऐसे में यहां का सदस्यता लक्ष्य बीस हजार के लगभग तय किया है। जिसके लिए सर्व सम्मति से जिला सदस्यता प्रमुख का दायित्व उद्देश्य सिंह को व जिला सह सदस्यता प्रमुख का दायित्व अभिषेक त्रिपाठी को सौंपा गया। डॉ मनोज पांडेय को जिला शिक्षक व डेज़ी सिंह को छात्रा सदस्यता प्रमुख बनाया गया। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सदस्यता प्रमुख में प्रिंस त्रिपाठी व सह प्रमुख के रूप में प्रिंस,हर्षित व निखिल राय कि घोषणा हुई। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रमुख का दायित्व प्रिंस जैसवार व रवि विश्वकर्मा के साथ साथ नगर का दायित्व सुमित सिंह को सौंपा गया। ऋषभ तिवारी को मछलीशहर की सदस्यता का प्रमुख बनाया गया। संचालन प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कौतुक उपाध्याय ने किया। उक्त अवसर पर नगर मंत्री ऋषिकेष शुक्ल,सुशील नगर,शशांक दुबे,प्रियांशु रावत समेत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

news 1000370036980549496

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item