जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल ने संजीव जायसवाल को दी श्रद्धांजलि
https://www.shirazehind.com/2020/09/blog-post_957.html
जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल की एक शोक सभा गल्ला मंडी स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में आहूत की गई जिसमें समाजसेवी जौनपुर नगर उद्योग व्यापार मंडल के सह.कोषाध्यक्ष संजीव जायसवाल जी के आकस्मिक निधन पर पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त कियाए जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि श्री संजीव जी की आकस्मिक मृत्यु से व्यापार मंडल का बहुत बड़ा नुकसान हुआ हैए व्यापार मंडल को ऐसे ऊर्जावान और हर समय संगठन के लिए कार्य करने वाले पदाधिकारी की कमी जीवन भर खलेगी।
जौनपुर नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री संजीव जी व्यापार मंडल के साथ.साथ अनेकों संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर रहे थे परंतु उनका असमय चला जाना यह पूरे जौनपुर की क्षति है उनका जीवन निर्विवाद रहाए सदा सभी का सहयोग करने के लिए तत्पर रहते थेए उनके पीछे उनके दो बच्चों को व्यापार मंडल का पूरा सानिध्य निरंतर मिलेगा।प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश जायसवाल ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षण इतना दुखद है कि इसे याद कर मन व्यथित हो जा रहा है इतने कम उम्र में ही संजीव जी का चला जाना सभी को दुखी कर देने वाला है।
प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी और जिला युवा अध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने संयुक्त रूप से शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय संजीव जी बहुत ही शांत और हसमुख व्यक्त थे ऐसे लोग हमेशा अपने कार्यों की वजह से याद किए जाएंगे ईश्वर उनके परिवार को इतने बड़े दुख को सहने की शक्ति दे परिवार को किसी भी मदद की आवश्यकता होगी उसके लिए व्यापार मंडल हमेशा तैयार रहेगा। शोक सभा में युवा प्रदेश संगठन मंत्री संजीव यादवए जिला उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, जिला मंत्री शशांक सिंह रानू, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय केडिया, नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरिए नगर महामंत्रीश्उत्तरीश् आनंद कुमार साहू, धर्मेंद्र सेठ, नगर कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, भरत सेठ, नीरज श्रीवास्तव, रामकुमार साहू, नीरज शाह, हफीज शाह, यशवंत साहू, प्रदीप सिंह ,आशीष कुमार आदि लोग उपस्थित रहे शोक सभा का संचालन नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरी ने किया।