फिनो बैंक संचालक से लूट की घटना निकली झूठी

   


  जौनपुर। खुटहन के  ऊसरबस्ती में मंगलवार की दोपहर फिनो बैंक संचालक से 45 हजार रुपये की छिनैती का मामला पुलिस जांच में फर्जी पाया गया। पुलिस ने देररात उसे सख्त हिदायत के बाद परिवार के लोगों के सिपुर्द कर दिया। खुद को लुटेरों का शिकार बताने वाले युवक ने स्वीकार किया कि लिए गए कर्ज के तगादेदारों से बचाव के लिए जान-बूझकर यह षडयंत्र रचा था। प्रभारी थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि फिरोजपुर गांव निवासी व फिनो बैंक के संचालक शैलेंद्र कई लोगों से कर्ज ले रखा था। आएदिन तगादेदार उसके घर पहुंच पैसे वापस लौटाने की मांग कर रहे थे। उनसे बचने के लिए उसने षडयंत्र रचा। वह अपनी शाखा पर जाते समय रास्ते में पुलिस को फोन कर बताया कि दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उससे 45 हजार लूट लिया। मामले की जांच शुरू की गई तो वह कई लोगों का कर्जीदार पाया गया। पहले तो वह पुलिस को लूट के नाम पर गुमराह करता रहा लेकिन वह ज्यादा देर तक उस पर टिक न सका।


Related

news 8456643082591911550

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item