उत्तर प्रदेश में बीजेपी के 36 लाख कार्यकर्ता

 

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की आज कोल्हनामऊ में स्थित एक स्कूल में कार्यकर्ताओं की बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव  की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बतौर मुख्य अतिथि  सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी हैं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और शौभाग्य है कि दुनिया के सबसे बड़े पार्टी के आप कार्यकर्ता  हैं।  आज जहां पार्टी पहुंची है उसमें आप जैसे कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है, आप लोग की परिश्रम से ही आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। आज उत्तर प्रदेश में 36 लाख की फौज कार्यकर्ता के रूप में हमारे पास हैं, भारतीय जनता पार्टी ही एक वो पार्टी है जो कार्यकर्ताओं की पार्टी है बाकी सभी पार्टी एक परिवार की पार्टी है। 
प्रदेश मंत्री संजय राय ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है, हमारे यहां जेपी नड्डा जी जो इस समय राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं वह भी पहले कभी बूथ अध्यक्ष हुआ करते थे, अब हम जिसको भी नेता बनाएंगे अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को ही नेता बनाएंगे, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी जाति विशेष की पार्टी नहीं है बल्कि सर्व समाज की पार्टी हैं, इस अवसर पर उपस्थित चुनाव प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि इतिहास बनाने का अवसर आप लोगों को ऊपरवाला ने दिया है। 

Related

news 9142795452846824577

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item